एजे अवध फूड की बिरयानी, कबाब पराठा खा लिए तो कहेंगे पहले क्यों नहीं पता थी दुकान, सस्ते दामों पर फ्रेंचायजी उपलब्ध

झांसी। स्वाद और गुणवत्ता के लिए शहर में फास्ट फूड के नाम से कई दुकानें रेस्टोरेंट संचालित हो रहे है। इसी कड़ी के अब एजे अवध फूड झांसी की बिरयानी और कबाब पराठा का स्वाद अगर एक बार चख लिया तो आप कहेंगे कि पहले क्यों नहीं पता थी यह दुकान। एजे अवध फूड झांसी ने अपनी अपहली ब्रांच आरोग्य सदन चौराहे पर बीस दिन पूर्व शुरू की थी। इसका स्वाद और गुणवत्ता पर खरी उतरने की यह बात बीस दिन में ही मध्यप्रदेश सहित कई अन्य स्थानों पर शुरू हुई इसकी फ्रेंचायजी ही बता रही है। एजे अवध फूड झांसी अब स्वाद और गुणवत्ता के दम पर बुंदेलखंड में अपने पैर पसारने का कार्य करना शुरू कर दिया है। बिजौली के बालमपुर निवासी राहुल राय ने बीस दिन पूर्व आवास विकास आरोग्य सदन चौराहा पर फास्ट फूड में स्वादिष्ट और गुणवत्ता से भरपूर फूड ग्राहकों के उपलब्ध कराने के लिए एजे अवध फूड झांसी के नाम से दुकान खोली। इस दुकान पर आने वाले ग्राहकों को स्वाद और गुणवत्ता पर इतना भरोसा हुआ कि पब्लिसिटी बढ़ते ही मध्यप्रदेश के शिवपुरी, करैरा सहित बबीना, तालबेहट, ललितपुर, महोबा आदि स्थानों पर फ्रेंचायजी खोल दी गई। संचालक राहुल राय का कहना है कि वह अपनी शॉप की फ्रेंचायजी पूरे बुंदेलखंड में देने को तैयार है, पचास किलो मीटर के दायरे में वह खुद का माल बना कर देंगे इसके आगे जिसे शॉप चालू करना है उसे वह अपने प्रोडक्ट उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि स्वादिष्ट और अच्छी गुणवत्ता से बनने वाला फूड ही उनकी दुकान की पहचान है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *