
झांसी। अवैध कब्जे को रोकने और जमीन विवाद को समय पर निस्तारित करने के लिए प्रदेश सरकार के नेतृत्व में लगातार थाना समाधान दिवस, जन सुनवाई और तहसील दिवस आयोजित किए जा रहे है। लेकिन उसके बावजूद भी दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि आए दिन अवैध कब्जे रुकवाने की मांग को लेकर पीड़ित अफसरों की चौखट पर भटकते नजर आते है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया। थाना सीपरी बाजार के लहर गिर्द निवासी महिला श्रीमती पुष्पा देवी और उसके पुत्र ने जिलाधिकारी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पुस्तैनी प्लॉट लहरागिर्द में पड़ा हुआ है। जिस पर दबंग भू माफिया अवैध रूप से दबंगई के बल पर निर्माण कार्य कर रहे है। गत दिनों अवैध निर्माण की डायल 112 पर शिकायत करने निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। लेकिन वह निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया। पीड़ित मां बेटे का आरोप है कि जब उन्होंने दबंगों से अवैध निर्माण कार्य रोकने को कहा तो सभी ने मिलकर उनकी मारपीट करते हुए उन्हें भगा दिया। पुलिस में शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही। पीड़ित मां बेटे ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

