
झांसी। पिछले कई वर्षों से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संघर्ष सेवा समिति द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा इस हर भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई। इस बात की जानकारी देने के लिए संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉक्टर संदीप सरावगी ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को सुबह दस बजे एस एम टावर से होते हुए सैयर गेट से मिनर्वा चौराहे से रानी महल से सुभाष गंज होते हुए कोतवाली होकर पत्रकार भवन पर समाप्त होगी। उन्होंने इस तिरंगा यात्रा में आज जनता से भी अपील की है कि वह इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर इसे सफल बनाए। संदीप सरावगी ने बताया कि इस बार तिरंगा यात्रा में डीजे के साथ एक सौ मीटर, तीन सौ मीटर का तिरंगा के साथ वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई, झलकारी बाई, सहित देश के समस्त महापुरुषों के स्वरूप होंगे जो तिरंगा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में उन्होंने जनपद के साथ जनप्रतिनिधियों और समस्त पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया है। उनका उद्देश्य सिर्फ समाजसेवा करना और समाज सेवा में निरंतर आगे बढ़ते रहना है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

