Home Uncategorized बच्चों के बीच मामूली विवाद में हौसला बुलंद दबंगों  ने घर...

बच्चों के बीच मामूली विवाद में हौसला बुलंद दबंगों  ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, बदसलूकी  पुलिस ने नहीं की सुनवाई, उच्चाधिकारियों के न मिलने पर लगाई मुख्यमंत्री से गुहार 

48
0

झांसी। स्कूली वैन में बच्चों के बीच हुई मारपीट के बाद दबंगों ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ गाली गलौज,मारपीट करते हुए बदसलूकी की ,उसका मंगलसूत्र लूट कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही मां को बचाने आए मासूम बच्चे को भी नहीं बख्शा। पीड़िता द्वारा डायल -112 तथा थाना रक्सा में शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे हौसला बुलंद दबंग शनिवार को सुबह फिर उसके घर जा पहुंचे।घबराकर वह अपने परिजनों व मासूम बच्चों के साथ अधिकारियों के पास गुहार लगाने पहुंची तो उसे निराशा हाथ लगी। दिव्तीय शनिवार होने के कारण जिलाधिकारी के बाद आईजी, एसएसपी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह पुनः थाना रक्सा पहुंची तो उसे उल्टा डरा-धमका कर चलता कर दिया गया।

पति, बच्चों व अन्य रिश्तेदारों के साथ भटक रही थाना रक्सा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अठोदना निवासी पीड़िता रश्मि पत्नी प्रमोद बरार ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से लौटते समय उसके बेटे के साथ गांव के ही एक दबंग के बच्चों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद रात में तीनों दबंग भाईयों ने अपनी पत्नियों, माता पिता आदि के साथ घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज, मारपीट कर बदनियती से उसके कपड़े फाड़ दिए और उसका मंगलसूत्र छीनकर सारे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, उन्होंने मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर हौसला बुलंद दबंगों ने शनिवार को पुनः राजीनामा का दबाव बनाते हुए जमकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो दबंग अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकते हैं।किसी उच्चाधिकारी के न मिलने पर पीड़िता ने आन लाइन मुख्यमंत्री से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here