Home Uncategorized झांसी जेल से अली अहमद को लेकर प्रयागराज रवाना हुई पुलिस, भाई...

झांसी जेल से अली अहमद को लेकर प्रयागराज रवाना हुई पुलिस, भाई की मिट्टी में शामिल होने के लिए प्रयागराज हाईकोर्ट से मिली थी पैरोल

55
0

 

झांसी। सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के पुत्र अबान की मृत्यु होने के बाद उसके शव से भाई को अंतिम बार मिलने के लिए प्रयागराज हाईकोर्ट से पैरोल मिलने के बाद शनिवार की सुबह झांसी पुलिस जिला कारागार में बंद अली अहमद को भारी पुलिस सुरक्षा अभिरक्षा में लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है।

अली को झांसी से पुलिस एक बज्र वाहन में तीस पुलिस कर्मियों की टीम के साथ बोर्डर टू बोर्डर पुलिस की सुरक्षा लगाई गई है।

आपको बता दे कि झांसी जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के पुत्र अली अहमद से उसका छोटा भाई अबान अहमद झांसी जेल आया जाया करता था। गुरुवार को अवान अपने साथी सोनू, जैद, एहजान के साथ क्रेता गाड़ी से प्रयागराज से झांसी आ रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी झांसी सीमा के पूछ थाना इलाका में ग्राम खिल्ली के पास पहुंची तभी सामने जानवर को बचाने के चलते उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार माफिया अतीक का पुत्र अवान और उसके साथी सोनू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी और उसके तीन साथी घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने घायलों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराते हुए मृतकों के शवों का देर रात पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। इधर झांसी और लखनऊ जेल में बंद माफिया अतीक के पुत्रों को अपने भाई के जनाजे में शामिल होने की मांग करते हुए अतीक की बहन परवीन कुरेश ने प्रयागराज हाईकोर्ट में अंतिम जमानत याचिका प्रस्तुत की थी। न्यायालय ने सुनवाई के बाद जेल में बंद दोनों आरोपियों को भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए 24घंटे की पैरोल दे दी थी। प्रयागराज हाईकोर्ट के आदेश के बाद से

पुलिस प्रशासन ने अपनी कागजी कार्यवाही पूरी कर शनिवार की सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर वज्र वाहन में झांसी जेल में बंद अली अहमद को बैठा कर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। अली अहमद के जेल से बाहर जाने और वापस जेल में आने तक पुलिस सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरत रही है, तीस से ज्यादा पुलिस कर्मी और पूरी तरह से तीनों और से ढके वाहन में अली को ले जाया गया। जिस वाहन में अली को ले जाया गया वह चारों और से पूरी तरह अपारदर्शी रखा गया ताकि अंदर से बाहर और बाहर से अंदर कोई किसी को न देख सके। साथ ही वज्र वाहन में आगे क्षेत्राधिकारी और वज्र वाहन के पीछे थाना की पुलिस की गाड़ी चल रही थी। यह सुरक्षा पुलिस की बॉर्डर टू बोर्डर पर संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर प्रयागराज तक सुरक्षा चलती रहेगी।

बड़ागांव के पास काफिला रुका, रूट बदला, एन एच 27 से प्रयागराज के लिए हुआ रवाना

झांसी। माफिया अतीक के पुत्र अली अहमद को वज्र वाहन से ले जाया गया है। झांसी से जालौन उरई स्थित बड़ागांव के पास काफिला कुछ देर के लिए रोकने के बाद सुरक्षा कारणों के चलते काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से न होकर रूट बदलते हुए एन एच 27 से अली अहमद को प्रयागराज ले जाया जा रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here