
झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार युवक युवतियों को ठगने वाले स्काई मैक्स कंपनी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे कूट रचित दस्तावेज व अन्य सामग्री बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। वही इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार चल रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गत दिनों कई बेरोजगार युवक युवतियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया था कि हसारी में एक स्काई मैक्स कंपनी खुली है जिन्होंने नौकरी देने के नाम कर उनसे हजारों की ठगी कर ली और भागने की फ़िराक़ में है। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए थे। थाना प्रेमनगर पुलिस ने चित्रकूट के राजपुर निवासी राहुल तिवारी, जिला ललितपुर जखौरा निवासी करतार सिंह, मध्यप्रदेश के जिला पन्ना अजयगढ़ निवासी अंकित अवस्थी, मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी रौशनी अवस्थी, जिला ललितपुर के जखौरा निवासी श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा उर्फ डोली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, दर्जनों आधार कार्ड, शपथ पत्र और अन्य कूट रचित दस्तावेज बरामद कर सभी को जेल भेज दिया। वही इस मामले में फरार चल रहे कमल और उसके सहयोगियों की पुलिस तलाश कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

