Home Uncategorized ऑन लाइन सट्टा खिलाते पांच गिरफ्तार

ऑन लाइन सट्टा खिलाते पांच गिरफ्तार

65
0

झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने ऑन लाइन सट्टा खिलाते पांच लोगों को गिरफ्तार कर पांच मोबाइल फोन ओर हजारों की नकदी बरामद कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में ऑन लाइन सट्टा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के सामने कच्चर रास्ते से करगुवा जी मंदिर के पास डिफेंस कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र भार्गव ऊर्फ सोनू, प्रेम तिवारी, रोहित पाल, भूपेंद्र साहू, करन पाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन ओर पंद्रह सौ रुपए तथा ऑन लाइन सट्टा खिलाने के साक्ष्य बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here