Home Uncategorized भाई से मिलने झांसी आ रहे माफिया अतीक के पुत्र और उसके...

भाई से मिलने झांसी आ रहे माफिया अतीक के पुत्र और उसके साथी की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

115
0

झांसी। झांसी कानपुर राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में माफिया अतीक अहमद के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद (19) की बृहस्पतिवार तड़के झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वही उसके साथी की भी मौत हो गई। गाड़ी में सवार उनके तीन साथी घायल बने हुए है। जिन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया है। आवान अहमद अपने साथी सोनू, जैद, एहजान के साथ वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने प्रयागराज से झांसी आ रहा था। हादसे में कार सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती और सोनू घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है। हादसे में घायल चारों युवकों का उपचार कराया जा रहा है। वही उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। तीन साथी एहजान, उमर, जैद को झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here