Home Uncategorized ए एस इवेंट प्लानर करेगा झांसी टॉप मॉडल 2026 सीजन 5 ग्रैंड...

ए एस इवेंट प्लानर करेगा झांसी टॉप मॉडल 2026 सीजन 5 ग्रैंड फिनाले 

55
0

झांसी। शहर की प्रतिभाओं को नई पहचान और बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ए एस इवेंट प्लानर द्वारा आयोजित झांसी टॉप मॉडल 2026 सीजन 5 का भव्य ग्रैंड फिनाले 8 अगस्त 2026 को एक्सपीरियंस द ग्रैंड ड्रीम्स एग्जिबिशन ग्राउंड आईटीआई के पास झांसी में आयोजित किया जाएगा।

ग्रैंड फिनाले के आयोजक अंजली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में मिस, मिसेज, किड्स, एवं मेकअप आर्टिस्ट श्रेणियां शामिल है। प्रतियोगिता में पचास से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को फोटो शूट, ग्रेमिंग, रैंप, वॉक और व्यक्तित्व विकास काआदि का प्रशिक्षण पूर्व से ही दिया जा रहा है।

ताकि यह प्रतिभागी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ग्रैंड फिनाले में भाग ले सके। अंजली सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आस पास एवं झांसी में छिपी प्रतिभाओं को बड़ा मंच तक पहुंचाना है, ताकि वह अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके, और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सके।

आयोजक अंजली सिंह ने बताया कि आयोजित इस ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागी विभिन्न चरणों के मध्यम से अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा, रैंप, वॉक, अभिव्यक्ति, और प्रस्तुति, कौशल प्रदर्शन करेंगे। विजेताओं को क्राउन, सैफ, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं आकर्षण उपहार दिए जाएंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here