Home Uncategorized शाकाहार के संदेशवाहक दादा जेपी वासवानी की जयंती मनाई 

शाकाहार के संदेशवाहक दादा जेपी वासवानी की जयंती मनाई 

32
0

 

झांसी। आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेसजनों ने अमीर चंद आर्य की अध्यक्षता में आध्यात्मिक गुरु, चिंतक और विचारक दादा जेपी वासवानी की जयंती मनाई।

इस मौके सर्वप्रथम साधु वासवानी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई । तदोपरांत गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दादा जेपी वासवानी ने जीवनपर्यंत शाकाहार, पशु कल्याण और मानव सेवा के कार्यों में समर्पित किया। उन्होंने शाकाहार के संदेशवाहक के रूप में लोगों को सात्विक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गिरजाशंकर राय, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव उमाचरण वर्मा, शहर अध्यक्ष जुगल किशोर, पवन राज ठेकेदार, महमूद खान व दयाल दास आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन नीरज सेन ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here