झांसी। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज में इंटर्न चिकित्सकों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना मानदेय बढ़ाने की मांग की है।
सोमवार को महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में तैनात एम बी बी एस इंटर्न के चिकित्सकों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग रखते हुए कहा कि उनका चार सौ रुपए प्रतिदिन का मानदेय है, जिसे बढ़ाकर तीन से चालीस हजार रुपए महीना किया जाए। उन्होंने कहा कि इस महंगाई के दौर में उन्हें चार सौ रुपए प्रतिदिन का मानदेय दिया जा रहा है, जिससे उसका गुजारा नहीं हो पा रहा है। इस दौरान प्रदर्शन में अनेक सीनियर चिकित्सकों ने भी उनका समर्थन किया। इंटर्न एम बी बी एस चिकित्सकों ने प्रदर्शन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो वह इससे बड़ा आंदोलन करेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

