Home Uncategorized धान की फसल उन्नत हो जाए सूखने से बच जाए जिले में...

धान की फसल उन्नत हो जाए सूखने से बच जाए जिले में समाजवादी युवजनसभा दिया ज्ञापन

43
0

झाँसी। किसानो के हर सुख दुख में खड़ी है समाजवादी पार्टी धान की फसल को सूखने से बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निदेश पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव ने बुधवार को चीफ इंजीनियर/अधीक्षण अभियंता, विद्युत से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चीफ इंजीनियर ने मोठ तहसील के किसानों को बड़ी राहत देते हुए 10 दिन में अमरोख पॉवर हाउस चालू करवाने और सभी निजी व सरकारी नलकूपों को 6 घंटे बिजली सप्लाई करने का आश्वासन दिया।

चीफ इंजीनियर ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए अधिशासी अभियंता, ग्रामीण को फोन पर तत्काल निर्देश भी दिए।

विश्व प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मोठ तहसील में अधिकांश किसान धान की खेती करते हैं। समय पर बारिश न होने और बिजली की अनियमित सप्लाई न होने के कारण किसानों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सब स्टेशन 33/11 मोठ, पूंछ, समथर, शाहजहांपुर, लोहागढ़ व करकोस फीडरों पर मात्र 3 घंटे बिजली मिल रही है, वह भी 2 फेस में।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने कहा कि सरकार ने फ्री बिजली का ऐलान किया है, लेकिन किसानों को समय पर बिजली नहीं मिल पा रही। कई वर्षों से बना अमरोख पॉवर हाउस चालू न होने से ओवरलोड की समस्या बढ़ गई है।

संजय पाल ने मांग की कि सिंचाई के लिए किसानों को नियमित बिजली दी जाए और अमरोख पॉवर हाउस को जल्द शुरू किया जाए। अधिकारियों के सकारात्मक आश्वासन के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।

उपस्थित -एड विश्व प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजनसभा सुदेश पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष सपा.संजय पाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बबीना.मानसिंह यादव पूर्व बीकेडी अध्यक्ष.मोहर सिंह राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष तेलिये महासभा सपा.सागर मंसूरी युवजनसभा.राहुल महालया पूर्व महानगर उपाध्यक्ष.एड सोनम यादव.अभय प्रताप दीपू पूछ.अमन यादव हसारी.अमित यादव विधानसभा उपाध्यक्ष झाँसी राकेश यादव अहरौली.गौतम सदर बाजार.सौरभ यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here