Home Uncategorized शराब के नशे धुत दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया सस्पेंड

शराब के नशे धुत दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया सस्पेंड

218
0

 

झांसी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दरोगा शराब के नशे में धुत नजर आ रहा है। वीडियो वायरल के बाद एसएसपी ने इसे संज्ञान में लेते हुए दरोगा को सस्पेंड कर सीओ सदर को पूरे मामले की जांच सौंप दी है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी प्रभारी हरिसिंह का आज सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह शराब के नशे में धुत होकर ऑटो में बैठा है, और बेसुध है। कई लोगों द्वारा पूछताछ करने पर वह शराब अत्यधिक नशा होने पर जबाव भी नहीं दे पा रहा है। साथ ही चौकी प्रभारी के पैर में गंभीर चोट भी लगी हुई है। यह वीडियो बुधवार की रात का बताया जा रहा है। इस वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इसे पुलिस विभाग की अनुशासनहीनता मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंप दी गई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here