
झांसी। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से हेलमेट लगाने हेतु विभिन्न तरीकों से निरंतर लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉ प्रगति शर्मा द्वारा निशुल्क रूप से छात्र-छात्राओं को हेलमेट भी वितरित किए जा रहे हैं, इसी क्रम में जिलाधिकारी /नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर झांसी गौरांग राठी के आदेशानुसार ,एस एस पी बी बी जी टी एस मूर्ति के दिशा निर्देशन व एडीएम योगेंद्र साहू नमामि गंगे के मुख्य आतिथ्य , व कालेज प्रबंधक तेजेंद्रर सिंह की अध्यक्षता व ए सी एम/ प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर झांसी संजय कुमार तथा टी आई मुकेश कुमार एवं महाविद्यालय के ट्रस्टी उदित के विशिष्ट आतिथ्य में *निशुल्क हेलमेट वितरण* एवं *यातायात जागरूकता विषयक सेमिनार* का आयोजन राजगढ़ झांसी स्थित शारदा देवी डिग्री कॉलेज में किया गया। निशुल्क हेलमेट वितरण एवं यातायात जागरूकता विषयक सेमिनार का संयोजन ट्रैफिक चीफ वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य डॉ सुश्री प्रगति शर्मा बया द्वारा किया गया।
सेमिनार में सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर विजेता सिंह राठौड़ द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया तदुपरांत मुख्य अतिथि एडीएम नमामि गंगे ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि “मानव का जीवन अनमोल है इसको व्यर्थ ना गवाएं आप सभी को आज निशुल्क हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं तो आप हेलमेट घर पर नहीं बल्कि सर पर पहने”, व दूसरों को भी प्रेरित करें” विशिष्ट अतिथि एसीएस संजय कुमार ने सड़क सुरक्षा के संकेत व यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। टी आई मुकेश कुमार ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए , इसके साथ ही महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रगति शर्मा द्वारा अतिथियों को आभार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
उक्त अवसर पर ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा, महाविद्यालय से शशांक गुरुदेव, डॉक्टर पूर्णिमा पांडे, पंकज सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व कालेज स्टाफ उपस्थित रहा ।सेमिनार का संचालन डॉ प्रगति शर्मा व आभार प्राचार्य डॉ विजेता सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

