
झांसी। संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास महाराज की 650 वी जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी की जिला कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कार्यशाला के शुभारंभ मे अतिथियों द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ श्याम प्रसाद मुखर्जी ,भारत माता एवं गुरू रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदेमातरम के साथ जिला कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त कर संगठन की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि डी एल पी अभियान मे तेजी लाये जिसको जो जिम्मेदारी मिली है उसको बाखूबी के साथ निभायें । काम ना करने वाले निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जायेगा । 10 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। 29 जुलाई को
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पूर्व दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि संत रविदास केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के महान प्रवर्तक थे। उन्होंने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को जाति-पांति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन हमें सिखाता है कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म, चरित्र और सेवा भावना से होती है, न कि उसके जन्म या सामाजिक पृष्ठभूमि से। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। समाज में समरसता और सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए उनके आदर्शों को अपनाना समय की आवश्यकता है।
रामकिशोर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार संतों, महापुरुषों और राष्ट्रनिर्माताओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा देश के महापुरूषों का अपमान किया है उन्होंने सभी से आह्वान किया कि संत रविदास महाराज के बताए सत्य, सेवा, सद्भाव, परिश्रम और समानता के मार्ग पर चलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो और सभी को समान अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी और उनके आदर्श विकसित, समरस एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मण्डल के पांच मंदिरों पर संत रविदास महाराज का चित्र रखकर दीपोत्सव कार्यक्रम किया जायेगा।गुरू पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक संत रविदास महाराज के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को डी एल पी को पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण के साथ पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करना सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अनुशासित कार्यशैली पर निर्भर करती है। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष
ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखें तथा डी एल पी कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी लगातार प्रवास करें और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और संगठन हित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता है। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को देखते हुए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा प्रत्येक अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर गरौठा बिधायक, जिला पंचायत, आदि उपस्थित रहे।
कार्यशाला मे क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

