Home Uncategorized बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों सम्बन्धी सूचना हेल्पलाइन नंबर 9454416343 व 9454416339...

बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों सम्बन्धी सूचना हेल्पलाइन नंबर 9454416343 व 9454416339 पर दर्ज करायें : जिलाधिकारी

58
0

झांसी। आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में निपुण टास्क फोर्स समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा विद्यालय की जांच कराई जाएगी विद्यालयों के अमान्य पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों को सीज़ करते हुए संबंधित विद्यालय प्रबंधक/ प्रधानाचार्य की प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने जनपद में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के संबंध में सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 9454416343 एवं 9454416339 जारी किए गए जिस पर अमान्य विद्यालयों के संबंध में शिकायत दर्ज की जा सकती है, जिस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह गोड़ समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला समन्वयकों सहित एसआरजी एवं एआरपी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here