
झांसी। श्रावणमास का महीना शुरू होने वाला है, साथ ही कांवड़ यात्रा, और चेहल्लुम पर्व भी एक साथ पड़ रहे है। इन त्यौहारों पर शांति, सुरक्षा, और स्वच्छता बनाए रखने के लिए थाना शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी के नेतृत्व में थाना शहर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी समुदाय के धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में आने वाले पर्व, त्यौहार, श्रावणमास, चेहल्लुम पर्व को लेकर सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा, व्यवस्था को लेकर रूप रेखा तैयार की गई। इस दौरान सड़कों पर पड़े गड्ढे भरने, बिजली पानी आदि की समस्याओं का समय से निस्तारण करने पर चर्चा की गई। समीक्षा में नगर निगम, बिजली विभाग, यातायात विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा में व्यापारी पवन गुप्ता, मन मोहन मनु, हाजी शब्बी, एडवोकेट नूर एहमद मंसूरी, राजेश पुरोहित, पुरकेश अमरिया, एस सुदर्शन शिवहरे, सहित कई संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

