Home Uncategorized नकाबपोश बाबा ग्रुप से शिवाजी नगर, पिछोर इलाका दहशत में, झगड़ा करने...

नकाबपोश बाबा ग्रुप से शिवाजी नगर, पिछोर इलाका दहशत में, झगड़ा करने के बाद समझौता भिजवा देते थे थाने

70
0

 

झांसी। सोशल मीडिया पर इन दिनों शिवाजी नगर और पिछोर इलाके से कई वीडियो वायरल हो रहे है। इन वीडियो में दर्जन भर नकाबपोश युवकों का ग्रुप हाथों में लाठी डंडा लेकर मारपीट और दंबगई करते दिखता है। अपनी दबंगई का वीडियो बनाकर यह लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर लगातार दहशत फैला रहे है। इस नकाबपोश युवकों के ग्रुप का नाम बाबा ग्रुप रखा गया है। योगी सरकार में ऐसे युवकों द्वारा खुलेआम गुंडई और दहशत फैलाने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वालों के हौसले बुलंद इसलिए है, क्योंकि पुलिस इनके खिलाफ कार्यवाही करने में कतराती है। सूत्रों का कहना है कि इतनी दबंगई इतनी है कि यह लोग किसी के साथ भी मारपीट और घटना घटित करते है। जब पीड़ित इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने जाता है तो यह लोग पुलिस कार्यवाही से पहले ही उस पीड़ित पर दबाव बनाकर समझौता लिखवा लेते है और पुलिस के पास भेज देते है। इन दबंगों के खिलाफ कार्यवाही में चौकी विश्विद्यालय पुलिस भी पूरी तरह उदासीन रहती है, की बिना विपक्षी के आए समझौता स्वीकार कर लेती है।

कार्यवाही होगी

झांसी। इस संबंध में विश्विद्यालय चौकी प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि कई वीडियो संज्ञान में आए है। चिन्हित किया जा रहा है सभी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here