
झांसी। निवाड़ी में विकास कार्यों का लोकार्पण करने आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का झांसी में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
रविवार को हेलीकॉप्टर से झांसी पुलिस लाइन पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का झांसी सदर सीट से विधायक पंडित रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह, भाजपा पार्षद सुनील नैनवानी, आदि ने हार माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सीमा से सटे मध्यप्रदेश के निवाड़ी में विकास कार्यों का लोकार्पण करने आए थे। इसके अलावा वह दतिया में उप चुनाव के चलते भाजपाइयों से समीक्षा की। इसके बाद वह झांसी पुलिस लाइन से सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ओनर दिया गया। यहां सर्किट हाउस में वह झांसी के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चर्चा करने के बाद वापस पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से मध्यप्रदेश के जिला सागर रवाना हो गए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

