
झांसी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज एवं छात्रों की आवाज उठाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लेकर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किये के विरोध में बुधवार को कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र पूर्ण रूप से निरंकुश हो चुकी है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों को पीटने और अपमानित करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही और छात्रों पर दर्ज मुकदमें वापिस लिए जाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में शिक्षक प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष जुगल किशोर वर्मा, पी सी सी सदस्य राजेंद्र सिंह यादव, अमीर चंद आर्य, गिरिजा शंकर राय, आशिया सिद्दीकी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू, हरिओम श्रीवास, राजकुमार फौजी, प्रमोद कुमार अहिरवार, पवन राज, डा. काशीराम भिटौरिया, एड. मुकेश सिंघल, हनीफ खान,पवन शाक्या आदि शामिल रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

