Home Uncategorized भूजल सप्ताह के समापन पर किया वार्डनो ने किया श्रमदान

भूजल सप्ताह के समापन पर किया वार्डनो ने किया श्रमदान

34
0

झांसी। चार दिवसीय आयोजित भू जल सप्ताह का आज समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जुलाई तक चलने वाले भूजल सप्ताह के समापन एवं राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी /नियंत्रक नागरिक सुरक्षा झांसी गौरांग राठी के आदेशानुसार ,नगर मजिस्ट्रेट /प्रभारी नागरिक सुरक्षा प्रमोद झा, उप नियंत्रक संजय कुमार के दिशा निर्देशन तथा वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक सुनील सिंह एवं प्रभारी सहायक उप नियंत्रक सुमित गौर के नेतृत्व में आज नागरिक सुरक्षा कोर के मुख्यालय पर वार्डनो द्वारा श्रमदान किया गया साथ ही सभी ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण की शपथ भी ली एवं आम जनमानस से यह अपील भी की , कि जल संकट की स्थिति उत्पन्न न होने पाए अतःजल को व्यर्थ ना बहाए, अगर हम औरों को जल की बर्बादी करते देखे तो उन्हें अवश्य टोके और एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

उक्त अवसर पर प्रभारी डिवीजनल वार्डन अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव ,डिवीजनल वार्डन रिजर्व अतुल अग्रवाल किलपन ,घटना नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर प्रगति शर्मा, पोस्ट वार्डन जुगल किशोर कुशवाहा ,राकेश पांचाल ,कुसुम कैथवास, विशाल श्रीवास, अनिल कुशवाहा, नीलम शर्मा ,श्रुति चड्ढा, गिरजा शंकर मालवीय ,शिवम यादव आदि वार्डन एवं कार्यालय स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here