Home Uncategorized तीन घंटे की पुलिस हिरासत के बाद निजी मुचलके पर छूटे सपाई

तीन घंटे की पुलिस हिरासत के बाद निजी मुचलके पर छूटे सपाई

55
0

झांसी। दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में देर शाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इलाईट चौराहे पर धरने पर बैठ गए थे। धरना प्रदर्शन शुरू होते ही नवाबाद पुलिस ने सभी सपाइयों को हिरासत में लेकर उन्हें थाना नवाबाद ले आई। जहां तीन घंटे बाद देर रात निजी मुचलके पर पुलिस ने रिहा कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पेपर लीक मामले में देश भर से जुटे अभ्यर्थियों का दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान छात्रों कि मांग थी कि मंत्री धर्मेंद्र को पद से निष्काशित किया जाए। छात्रों के आंदोलन को गति देने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी वहां पहुंच गई थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया। अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना पर झांसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महेश कश्यप के नेतृत्व में अरविंद वशिष्ठ, स्वदेश यादव, विश्वप्रताप सिंह, सहित कई सपाई इलाईट चौराहे पर देर शाम करीब आठ बजे धरने पर बैठ गए थे। धरने की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना ले आई थी। यहां तीन घंटे बाद देर रात सभी सपाइयों का पुलिस एक्ट धारा 34 के तहत चालान कर उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 12 कार्यकताओं का पुलिस एक्ट धारा 34 में चालान कर उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था।

पूर्व मंत्री हाउस अरेस्ट

झांसी। दिल्ली में प्रदर्शन की जानकारी पर झांसी में पुलिस देर शाम एलर्ट मोड़ पर आ गई थी। देर शाम को ही नवाबाद थाना की भारी पुलिस बल पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के आवास पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। हालांकि देर रात शान्ति व्यवस्था कायम होने पर पुलिस बल लौट आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here