Home Uncategorized जनक इंटर कॉलेज के छात्र ने लगाया शिक्षक पर रेजर से बाल...

जनक इंटर कॉलेज के छात्र ने लगाया शिक्षक पर रेजर से बाल काटने का आरोप

46
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनक इंटर कॉलेज के कक्षा पांच के छात्र ने कॉलेज के शिक्षक पर जबरन रेजर से बाल काटने का आरोप लगाया है। छात्र की मां ने पुलिस में दिए शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक आए दिन उसके पुत्र को जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी करता था।

जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर के पास ग्राम खेरा निवासी श्रीमती रचना ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पुत्र 11 वर्षीय नितिन प्रेमनगर स्थित जनक इंटर कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज के एक शिक्षक आए दिन उसके पुत्र को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते रहते थे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को एक शिक्षक ने उनके पुत्र के रेजर से बाल काट दिए। छात्र ने बताया कि शिक्षक ने उससे कहा अगर अब इतने बड़े बाल करोगे तो पूरा मुंडन कर देंगे। छात्र की मां ने शिक्षक द्वारा छात्र के साथ आगे अनहोनी करने की आशंका जाहिर कर कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here