झांसी। बुंदेलखंड राज्य बनाने की वर्षों से चल रही लड़ाई के बाद भी आज तक राज्य का निर्माण नहीं हो सका। इस पर बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए अब नया प्रयोग किया जा रहा है, बुंदेलखंड राज्य बनाओ निर्माण मोर्चा की आयोजित की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य दो वोट लो, अभी नहीं तो कभी नहीं, वही बैठक के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद ने स्पष्ट रूप से कहा कि मेरे पुत्र का टिकट कल काटते थे, आज काट दो लेकिन बुंदेलखंड राज्य दो। उन्होंने कहा कि मैं चरण धो कर पीने को तैयार हूं, लेकिन बुंदेलखंड राज्य दे दो।
शुक्रवार को स्थानीय होटल में आयोजित बुंदेलखंड राज्य बनाओ निर्माण मोर्चा की बैठक में बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मंथन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, समाचार पत्र के सीनियर पत्रकार राम सेवक अड़जरिया, शीतल तिवारी, प्रमोद पचौरी, सहित अधिवक्ता और समस्त बुंदेलखंड बनाने के लिए लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं ने सर्व प्रथम दीप प्रवज्जलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य वक्ता पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने कहा कि जब भाषा और संस्कृति के आधार पर देश में चौबीस राज्य बन सकते है, तो भाषा ओर संस्कृति के आधार पर बुंदेलखंड राज्य क्यों नहीं बन सकता। इसके लिए उन्होंने कहा कि कई वर्षों से लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने शंकर लाल मल्होत्रा, राजा बुंदेला, भानु सहाय सहित सभी उन योद्धाओं के नाम लिए जो बुंदेलखंड राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ रहे उनकी लड़ाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए। लेकिन अब वह बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए नया प्रयोग कर रहे है, उन्होंने सीधे सीधे तौर पर कहा कि राज्य दो वोट लो, अभी नहीं तो कभी नहीं। उन्होंने पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी सभी से अपील करते हुए कहा कि हम सभी एक साथ अपनी आवाज लखनऊ दिल्ली तक पहुंचाए जिससे बुंदेलखंड राज्य निर्माण की आवाज दिल्ली तक पहुंचे ओर बुंदेलखंड का निर्माण हो। वही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहले बुंदेलखंड से पलायन इसलिए होता था क्योंकि यहां कारोबार नहीं है, यहां आर्थिक संकट से लोग जूझ रहे लेकिन प्रधान मंत्री ने निशुल्क राशन वितरित कर पलायन रोक दिया। वही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील करते हुए कहा कि वह इसे अपनी सदन में पास कराकर दिल्ली भेजे जिससे बुंदेलखंड राज्य जल्द बन सके। उन्होंने सभी सत्ता ओर विपक्ष के नेताओं से भी अपील करते हुए कहा कि सभी एक सुर में बुंदेलखंड राज्य की मांग करे जिससे जल्द बुंदेलखंड राज्य बन सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि भले ही मेरे पुत्र का टिकट कल काटते हो आज काट दो, लेकिन बुंदेलखंड राज्य दे दो। उन्होंने कहा जंग होगी बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

