
झांसी। पुराने मुकदमे में राजीनामा नहीं करने पर दलित महिला पर दबंग ने चाकू से हमला कर दिया। हमला में महिला के हाथ ओर गले पर चाकू से कटने के निशान आए है। महिला ने आरोप लगाया कि दबंग ने उसके बच्चों के साथ भी मारपीट की है।
जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र के बांस मंडी निवासी दलित महिला भगवती अहिरवार ने एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसके क्षेत्र में रहने वाला दबंग छोटू कुशवाहा से उसका विवाद हुआ था। जिसमें उसने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में राजीनाम नहीं करने पर आज छोटू कुशवाहा अपने परिवार के साथ सुबह साढ़े चार बजे उसके घर में घुस आया और मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए पुराने मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बनाने लगा। महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ ओर गले पर चाकू लगने से चोट आ गई। शोर शराबा सुनकर उसके बच्चे नींद से जग गए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने एसएसपी से कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

