
झांसी। मोठ क्षेत्र के ग्राम भरोसा निवासी पीड़ितों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके गांव के दबंग व्यक्ति ने आम रास्ते पर दोनों ओर से गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया। दबंगों को मोठ प्रशासन का खुला संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद है ओर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।
ग्राम भरोसा के मैथिली शरण उपाध्याय ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन देते हुए बताया कि उनके गांव के दबंग लोगों ने गांव का आम रास्ता, हरिजन कॉलोनी जाने वाला रास्ता अवरुद्ध कर गेट लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसकी कई बार मोठ प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन मोठ प्रशासन का उन्हें खुला संरक्षण है, इसलिए दबंगों के हौसले बुलंद है। उन्होंने बताया कि वह लोग अपनी ओर मकान की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे अपने आवास पर लगाए है, उन्हें भी हटवाने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए अवैध तरीके से रास्ते को बंद कर लगाए गए गेट को हटवाने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

