Home Uncategorized शराब विक्रेता के इशारे पर पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

शराब विक्रेता के इशारे पर पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

46
0

 

झांसी। तालबेहट निवासी महिला ने अवैध शराब विक्रेता के इशारे पर कोतवाली में तैनात एक दरोगा सहित पुलिस कर्मियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर आईजी से कार्यवाही की मांग करते हुए शिकायती पत्र सौंपा है।

ग्राम करेगा निवासी श्रीमती फूल कुंवर ने आईजी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके गांव में एक दबंग व्यक्ति अवैध शराब बेचता है। जिसकी वह लोग कई बार शिकायत कर चुके। महिला का आरोप है कि छ मई को वह खेत पर काम कर रही थी। तभी दबंग आया ओर उसके साथी अश्लील हरकत करने लगा। देर शाम दबंग शराब के नशे में धुत होकर जमीन पर गिर पड़ा ओर उसका सर फट गया। लेकिन उसने झूठा फसाने के हम लोगों पर मारपीट का आरोप लगा कर पुलिस से मिलकर झूठी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। महिला का आरोप है कि दरोगा ओर सिपाही ने मुकदमे में जेल भेजने का भय दिखाकर उनसे रुपए भी ले लिए ओर उसके साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला आज आईजी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर अवैध शराब बिक्री की वीडियो भी दिखाई। उसने कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here