
झाँसी। महानगर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में चलाए जा रहे “बेहतर झाँसी अभियान” के अंतर्गत वार्ड नं 12 स्कूलपुरा नगरा में शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहम्मद आसिफ के संयोजन में नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ।
जिसमें उपस्थित क्षेत्रवासियों को अभियान के उद्देश्यों और इसके 9 प्रमुख संकल्पों की विस्तार से जानकारी दी गई। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने महंगी शिक्षा, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था, जर्जर सड़कें, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। नागरिकों ने इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग भी की।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि “बेहतर झाँसी अभियान” का उद्देश्य केवल लोगों की समस्याएँ सुनना नहीं, बल्कि उन्हें संगठित जनसंघर्ष के माध्यम से संबंधित विभागों तक पहुँचाकर समाधान सुनिश्चित कराना है। शहर अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने और अपनी समस्याओं को खुलकर रखने की अपील की ओर सभी समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एन एस यू आई नफीस मकरानी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शेखर नलवंशी, प्रदेश सचिव दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव हुमाम खान, पूर्व महानगर अध्यक्ष विशाल वर्मा, महानगर महासचिव सागिल अली, महानगर सचिव अयान खान, शाहरुख मंसूरी, मयंक शर्मा, खालिद अली, मेहताब आलम, ललित कोरी, खेमचंद्र गौतम, जितेंद्र कुमार, विष्णु सेन, आसिफ मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

