
झांसी। आग़जनी की अनेक घटनाओं से पूरा देश आहत है ऐसे में आवश्यकता है केवल जागरूकता की अतः इसी क्रम में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एवं आपात सेवा की ओर से झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी बी जीटीएस मूर्ति के आदेशानुसार व मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के कुशल नेतृत्व तथा वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ सुश्री प्रगति शर्मा के संयोजन में, तथा एल एफ एम जगत सिंह के मुख्य आतिथ्य व विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल प्रभाकर प्रसाद पांडे की अध्यक्षता में आज बरुआसागर स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में अग्निशमन जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को आग़ के प्रकार, आग बुझाने के विभिन्न उपाय बताएं, व सिलेंडर में लगी आग़ को आसानी से बुझाने के उपाय भी बताए गए साथ ही किसी भी प्रकार की आपात स्थिति आने पर बच्चे भी उसका डटकर सामना कर सकें इस हेतु बच्चों से भी सिलेंडर में लगी आग को बुझवाया गया तथा आपदा प्रबंधन के विषय में भी विस्तार पूर्वक बताया गया।
उक्त अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा ,फायरमैन जितेंद्र नायक, रमन बाबू, समाजसेवी संजीव नगरिया, गीता रानी ,ऋचा श्रीवास्तव, अवधेश कुमार ,दीपक गुप्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जागरूकता कार्यक्रम का संयुक्त संचालन डॉक्टर सुश्री प्रगति शर्मा व प्रवक्ता सुधीर गुप्ता द्वारा किया गया एवं आभार विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल प्रभाकर प्रसाद पांडे द्वारा व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

