Home Uncategorized बाबा का अटा वेशकीमती जमीन : क्रय विक्रय पर पूर्व से ही...

बाबा का अटा वेशकीमती जमीन : क्रय विक्रय पर पूर्व से ही लगी है रोक, महंत पर लगाया था बिना बंटवारा के जमीन को क्रय विक्रय करने का आरोप

77
0

 

झांसी। अभी हाल ही में बाबा के अटा के पास पड़ी वेशकीमती जमीन को लेकर चल रहे विवादित स्थिति के बीच एक नया मोड़ आ गया। जिससे महंत द्वारा लगाए गए अवैध कब्जा करने के आरोप खारिज साबित हो रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उप जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश में आरोपों को नकार दिया है। इस आदेश में उक्त जमीन पर पूर्व से ही क्रय विक्रय करने पर रोक लगी हुई है। यह रोक जमीन के सह खातेदारों द्वारा महंत पर बिना बंटवारा के जमीन को क्रय विक्रय करने के लगाए गए आरोपों के आवेदन पर दिया गया था।

बाबा का अटा निवासी महंत दुर्गा प्रसाद गिरी ने उप जिलाधिकारी झांसी की अदालत में पूर्व में आवेदन दिया था कि बाबा का अटा मौजा खास झांसी के गाटा संख्या 214 रकवा 0.619 के संक्रमणीय भूमिधर वाले भूमिधर मालिक व काबिज सह खातेदार है, प्रश्नगत भूमि का न तो कोई सरकारी बंटवारा हुआ है ओर न ही कोई आपसी बंटवारा हुआ है, इस प्रकार सभी सह खातेदार शामिल रूप से मौके पर काबिज है। उन्होंने आरोप लगाया था कि एक महंत बिना किसी अनुमति बिना बंटवारा, हक व अधिकार के भूमि के वेश कीमती भाग को प्लॉट को विक्रय करने की फ़िराक़ में है। जबकि ऐसा करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं। इस आवेदन पर उप जिलाधिकारी की अदालत ने आदेश पारित करते हुए बताया था कि निषेधाज्ञा से इनकार करने पर अपूरणीय क्षति होगी। इसलिए उभय पक्षों को स्वरूप परिवर्तन करने क्रय विक्रय, निर्माण कब्जा करने से रोका जाता है। वाद के निस्तारण तक आदेश तक रोका जाता है। यह आदेश 25 मई 2026 को जारी हुआ। आपको बता दे कि गत दिवस एक महंत ने जमीन कारोबारियों पर जमीन हड़पने ओर अवैध कब्जा करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। वही जमीन कारोबारी नत्थू कुशवाहा, समाजसेवी दिलीप पांडे सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उप मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि महंत द्वारा उनसे 78 लाख रुपए हड़प लिए ओर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रहे जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कहने पर महंत होने का दुरुपयोग कर झूठी शिकायत कर रहे ताकि उन्हें किसी का पैसा नहीं देना पड़े ओर जमीन भी नहीं देनी पड़े।

अभी यह प्रकरण चल ही रहा था कि आज न्यायालय के स्टे ऑर्डर ने महंत के सारे आरोपों को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here