Home Uncategorized करें पर्यावरण सरंक्षण, आओ पेड़ लगाएं हम क्योकि समस्या भी हम समाधान...

करें पर्यावरण सरंक्षण, आओ पेड़ लगाएं हम क्योकि समस्या भी हम समाधान भी हम 

113
0

झांसी। शास्त्री बिश्व भारती संस्कृति एवं साहित्य शोध संस्थान, शास्त्री भवन सीपरी बाज़ार झांसी के तत्वावधान में मासिक काव्य संगोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ प्रमोद कुमार अग्रवाल (साहित्य विभूषण से० निवृत्त आई०ए०एस०] द्वारा की गई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ० रमेश कुमार दुबे एवं विशिष्ट अतिथि डॉ० निहालचन्द्र शिवहरे, डॉ० प्रताप नारायण दुबे डॉ० राजेश तिवारी [मक्खन] सतीश कुमार (प्राचार्य राजकीय कालेज) डॉ० सुमन मिश्रा, आलोक शांडिल्य, डॉ० बी० बी० आर्य, एवं महाकवि डॉ. सुखराम चतुर्वेदी [फौजी] रहे। गोष्ठी का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वाणी-बन्दना डॉ० ब्रजलता मिश्रा की मधुर प्रस्तुति से हुआ। तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण- वृहद वृक्षारोपण अभियान को समर्पित गोष्ठी में क्रमशः कवियों, शायरों द्वारा सरस रचनाओं का पाठ किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राम‌बिहारी सोनी [तुक्कड़] राम लाखन सिंह परिहार, आरजू अग्रवाल, कैलाश नारायण मालवीय, नेहा चाचरा, ममता श्रीवास, गयाप्रसाद वर्मा बर्मा (मधुरेश), साकेत सुमन चतुर्वेदी, रवि कुशवाहा [ ललितपुर], धर्मन्द्र कुमार सारांश, जी० पी० झा, उस्मान अश्क, श्रीमती मन्जू ओमर, के० के० साहू (निर्लिप्त], दिनेश शर्मा (चिंतक) कामता प्रसाद प्रजापति, हरशरण शुक्ला, संजय तिवारी (राष्ट्रवादी), दे‌वेन्द्र नटखट डॉ० सुनील तिवारी, सुधा सक्सेना, डॉ. ए० बी० मजूमदार सहित, समस्त विशिष्ट अतिथियों एवं सभा अध्यक्ष द्वारा प्रेरक, ओजपूर्ण, संदेशब्दप्रद काव्य-पाठ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रमेश कुमार दुबे द्वारा रचित दो पुस्तकों का ” चांदमारी” और “चौरासी” विमोचन किया गया। डॉ नीति शास्त्री द्वारा संस्थान की ओर से डॉ निहाल चंद्र शिवहरे डॉ ब्रजलाता मिश्रा एवं लेखक रमेश कुमार दुबे का पीत वस्त्र और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। गोष्ठी में डॉ. पुष्पा द्विवेदी, राघवेंद्र द्विवेदी, अशोक मिश्र, सुभाष चंद्र दीपक यादव, दीपक साहू, काशीराम सहित अनेक श्रोता गण उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन डॉ. सुखराम चतुर्वेदी ने किया। अंत में डॉ. सुश्री नीति शास्त्री ने अपनी काव्य रचनाओं के साथ सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here