
झांसी। झांसी बबीना राजमार्ग पर बिजली लाइन बंद होने से देर रात बड़ा हादसा टल गया। नशे में धुत एक चालक ने लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए पहले विद्युत ट्रांसफार्मर को तोड़ दिया फिर नजदीक बने हॉस्पिटल में दीवार तोड़कर जा घुसा। गनीमत रही कि हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों के तीमारदार हॉस्पिटल के बाहर घूम रहे ओर कुछ ही देर पहले विद्युत विभाग द्वारा लाइन बंद की गई थी।अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक यूपी 94 टी 4316 ललितपुर की ओर से फल लेकर झांसी मंडी की ओर आ रहा था। रात करीब तीन बजे जैसे ही चालक ट्रक लेकर हसारी पहुंचा तभी चालक द्वारा संतुलन खो बैठने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और पास में सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से जा टकराया। चालक नशे में इतना धुत था कि वह ट्रक की स्पीड इतनी तेज किए था कि ट्रांसफॉर्म में टक्कर मारने के बाद ट्रक को आगे बढ़ाता हुआ पास में बने मेट्रो नर्सिंग होम की दिवाल में जा घुसा ओर दिवाल तोड़ दी। यह घटना देख वहां भगदड़ मच गई। आनन फानन में घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में धुत ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि घटना होने के दस मिनट पूर्व ही विद्युत विभाग द्वारा बिजली सप्लाई बंद कर दी गई अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता साथ ही मेट्रो नर्सिंग होम में एडमिट मरीजों के तीमारदारों की संख्या कम थीं ओर वह सभी हॉस्पिटल के बाहर थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

