
झांसी।सोलर प्लांट में लगने वाले कॉपर तार ओर अन्य सामानों की चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को देर रात ककरबई थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे एक तमंचा, कारतूस ओर चोरी किया गया कॉपर तार सहित चोरी करने के ओजार बरामद कर लिए है। वही अंधेरे का लाभ उठाकर उसका साथी भागने में सफल हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
सोलर प्लांट में लगने वाली कॉपर की तार ओर अन्य सामानों की बढ़ती चोरी की घटना के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने रोकथाम के निर्देश देते हुए चोरों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
एसएसपी के निर्देशन में देर रात ककरबई थाना पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में लगी थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी करने वाले दो युवक जंगल की जा रहे है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख चोरों ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया ओर भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा करते हुए हवाई फायरिंग कर घेराबंदी करते हुए एक युवक को दबोच लिया वही मौके से उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए ने अपना नाम मध्यप्रदेश के जिला निवाड़ी ओरछा ग्राम कईपई निवासी राजा यादव बताया। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी किया गया कॉपर तार, एक तमंचा, खाली व एक खोखा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। वही पकड़े गए युवक ने अपने भागे हुए साथी का नाम बबीना के ग्राम खीरकन निवासी लल्लू यादव बताया। पुलिस लल्लू यादव की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

