
झांसी। पौधा रोपण महाभियान की शुरुआत करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी ओर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सही मायने में नमाजवादी पार्टी है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे पौधा रोपण, एक पेड़ मां के नाम अभियान की आज झांसी में मेडिकल कॉलेज से शुरुआत की गई। इस अभियान की शुरुआत करने आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया के द्वारा किए गए अखिलेश यादव के सवाल सनातनी ही समाजवादी है पर कहा कि समाजवादी असली वाले सनातनी होंगे, लेकिन अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी असली मायने में नमाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि तुष्टि कर्ण करना, अपराधियों, गुंडा, माफिया, भ्रष्टाचार का संरक्षण करने वाली समाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से भाजपा की सरकार बनी है ओर तभी से ओर आगे बढ़ भाजपा का कमल बढ़ रहा है, सपा ओर कांग्रेस सफा हो रही ओर भाजपा का कमल, गरीब कल्याण का कमल, विकास का कमल, महिला सशक्तिकरण से पूरे देश में भाजपा का कमल खिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 का रिजल्ट आएगा और सपा सैफई में दिखेगी, भगवान राम पर आदित्य ठाकुर के बयान पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि आदित्य ठाकुर अभी बच्चे है। वही उन्होंने पौधा रोपण के अभियान पर कहा कि महाभियान, महायज्ञ कहिए जो यह झांसी से प्रारंभ होकर उत्तर प्रदेश के पूरे 75 जिलों में शुरू हुआ है ओर आज 35 करोड़ की संख्या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पौधे लगाए जाएंगे। पौधा रोपण एक पेड़ मां के नाम सभी लगाए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

