झांसी। झांसी कानपुर राजमार्ग स्थित बेशकीमती जमीन की बिक्री का झांसा देकर एक महंत ने जमीन कारोबारियों से अलग अलग किस्तों में 78 लाख रुपए लेकर रजिस्ट्री नहीं करते हुए पैसे हड़प कर लिए। ऐसा आरोप लगाते हुए जमीन कारोबारियों ने पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी निवासी श्रीमती अंजली पांडे, श्रीमती शालिनी पांडे, दिलीप पांडे, नत्थू कुशवाहा, एडवोकेट रिजवान ने उत्तर प्रदेश सरकार सहित पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि अयोध्या स्थित एक धाम के महंत से उन्होंने बाबा का अटा स्थित भूमि क्रय की थी। जिसके एवज में महंत ने श्रीमती अंजली पांडे से 7 सात लाख, श्रीमती शालिनी पांडे से पांच लाख, कुद्दुश खान से 20 लाख, दिलीप पांडे से 21 लाख, नत्थू कुशवाहा 15 लाख रुपए ऑन लाइन अलग अलग समय अपने विभिन्न बैंक अकाउंट में ले लिया। काफी समय गुजरने के बाद कई बार महंत को जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए कहा गया तो वह आना कानी करते रहे। उन्होंने बताया कि महंत ने जमीन बेचने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए रुपए हड़प कर लिए और अब खुद को बचाने के लिए झूठी शिकायत कर प्रशासन को गुमराह कर रहे है। दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से पीड़ितों ने निष्पक्ष कार्यवाही कर न्याय दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

