झांसी। फाइनेंस कंपनी में कार्य करने वाले आधा दर्जन युवकों ने एक दबंग पर रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाकर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक पाल कॉलोनी निवासी राहुल कुशवाह सहित आधा दर्जन युवकों ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह लोग फाइनेंस कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते है ओर किस्त जमा न करने वाली गाड़ियों को पकड़ कर कंपनी को सौंपते है। लेकिन कई दिनों से एक दबंग व्यक्ति आए दिन पुलिस से प्रताड़ित करवा कर फर्जी मुकदमे लिखवाने की धमकी देकर उनसे अवैध रुपए वसूल रहा है। अब दबंग ज्यादा रुपयों की मांग करने लगा। कई बार दबंग ने उनसे ऑन लाइन पैसा लिया है। अब वह ज्यादा की मांग कर रहा। जब उन्होंने ज्यादा रुपए देने में असमर्थता बताई तो दबंग ने उन्हें भविष्य में काम न करने देने ओर हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ितों ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

