Home Uncategorized विधायक सेवार्थ रथ के तत्वावधान में अखंड रामायण पाठ और विशाल भंडारे...

विधायक सेवार्थ रथ के तत्वावधान में अखंड रामायण पाठ और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, फिल्म अभिनेत्री उन्नति पांडे ने कराया कन्या भोज

87
0

झांसी। भाई की पुण्यतिथि पर कार्य जा रहे अखंड रामायण पाठ के बाद हुए विशाल भंडारे का आयोजन में फिल्म अभिनेत्री उन्नति पांडे अपने सपरिवार पहुंची ओर विशाल भंडारे ने कन्याओं को भोज कराकर पुण्य लाभ लिया। कई वर्षों से सदर विधायक पंडित रवि शर्मा के निर्देशन में समाज सेवी दिलीप पांडे द्वारा विधायक सेवार्थ रथ चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से गरीब असहाय लोगों तक उन्हें खान पान सामग्री ओर जरूरत की वस्तुएं भेंट की जाती है। सेवार्थ रथ के तत्वावधान में पंचवटी कॉलोनी स्थित प्राचीन खाती बाबा मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू हो गया है, दिलीप पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ जुलाई को अखंड रामायण पाठ समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी दिलीप पांडे ने बताया कि यह आयोजन उन्होंने अपने बड़े भाई प्रदीप पांडे की छठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया था। इस विशाल भंडारे के आयोजन में फिल्म अभिनेत्री उन्नति पांडे अपने सपरिवार शामिल हुई ओर भंडारे के दौरान कन्याओं को भोज कराकर पुण्य लाभ लिया। आपको बता दे कि फिल्म अभिनेत्री उन्नति पांडे समाज सेवी दिलीप पांडे की पुत्री है ओर उन्होंने अजमेर 92 सहित कई फिल्मों में ओर धारावाहिकों में काम किया है। अभी इनके कई धारावाहिक टीवी पर आ रहे है।

इस दौरान श्रीमती शालिनी पांडे, अंजली पांडे, नीलम पांडे, सीमा पांडे, ज्योति पांडे, सचिन पांडे, नितिन पांडे, विपिन पांडे, आयुष्मान पांडे, सूर्यांश पांडे, उन्नति पांडे, राजीव पांडे, मीनाक्षी दुवे, संजीव पांडे उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here