Home Uncategorized ड्रग फ्री इंडिया अभियान के तहत पुलिस की अंतरराज्यीय बॉर्डर समीक्षा, दोनों...

ड्रग फ्री इंडिया अभियान के तहत पुलिस की अंतरराज्यीय बॉर्डर समीक्षा, दोनों प्रदेशों की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए कसी कमर 

43
0

झांसी। केंद्र सरकार के निर्देशन पर ड्रग इंडिया फ्री अभियान के तहत मध्यप्रदेश ओर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए अपनी अपनी कमर कस ली है। मध्यप्रदेश ओर उत्तर प्रदेश के बीच हुई बॉर्डर समीक्षा में दोनों प्रदेशों की पुलिस ने कार्य योजना तैयार कर मादक पदार्थ तस्करी रोकने ओर तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने की रणनीति तैयार कर ली है।

मध्यप्रदेश के मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सीमावर्ती राज्यों के माध्यम से समन्वय बनाकर मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए ओरछा में दोनों प्रदेश उत्तर प्रदेश ओर मध्यप्रदेश के पुलिस अफसरों के बीच शुक्रवार को समीक्षा हुई। जिसमें मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक, सहित सागर जॉन, एवं उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर, जनपद के पुलिस अधिकारी, झांसी मंडल के आईजी, झांसी एसएसपी, पन्ना, निवाड़ी, ओरछा थाना पुलिस अफसर मौजूद रहे। जहां आपस में मादक पदार्थ तस्करी रोकने ओर तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए रणनीति तैयार की गई। जिसमें चैक पोस्ट, वैरियर, लगाने,परिवहन विभाग का सहयोग लेकर मादक पदार्थ तस्करी रोकने ओर तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए दिशा निर्देश ओर कार्य योजना बनी। साथ ही आगामी वर्ष में नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्णय लिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here