
झांसी। मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने अवगत कराया है कि अपर आयुक्त (प्रशासन) दिनांक 30 जून 2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप पद रिक्त हो गया है। शासन द्वारा नियमित तैनाती होने तक अपर आयुक्त (प्रशासन) के पद का कार्यभार श्रीमती प्रियंका, अपर आयुक्त न्यायिक को सौंपा गया है।
मण्डलायुक्त ने बताया कि अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती प्रियंका अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अपर आयुक्त (प्रशासन) पद के समस्त न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों का भी निर्वहन करेंगी, यह व्यवस्था शासन द्वारा नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

