Home Uncategorized IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में परिक्षेत्रों की रैंकिंग...

IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में परिक्षेत्रों की रैंकिंग में झांसी रेंज ने लगातार 06वीं बार प्राप्त किया प्रथम स्थान

41
0

 

झांसी। मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में माह जून ,2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि के कुशल निर्देशन में आईजीआरएस / समाधान पोर्टल पर माह जून, 2026 में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये उनका शासन की मंशानुरूप नियत समय में विधिक निस्तारण किया गया जिससे (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माह- जून 2026 मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के परिक्षेत्रों की रैकिंग में झांसी परिक्षेत्र ने वर्ष 2026 में लगातार 06वीं बार प्रथम रैंक प्राप्त की है साथ ही रेंज के समस्त जनपदों ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसकी आईजी द्वारा सराहना कर उत्साहवर्धन किया गया ।

आई.जी. ने प्रभारी आई.जी.आर.एस./ सीसीटीएनएस उ0नि0 राजेश सिंह, रेंज कोर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मु०आ० देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्रीमती प्रियंका गुप्ता कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए को उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरुष्कार से पुरुष्कृत किया गया है।

आईजी द्वारा परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों को (IGRS) प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का उच्चकोटि की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने एवं जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर शासन के मंशानुरूप पूर्ण मनोयोग से उनकी समस्याओं के विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है जिससे आमजनमानस में पुलिस की उत्कृष्ट छवि, निष्पक्ष कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता की भावना बरकरार रहे एवं शिकायतों में निरन्तर कमी हो ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here