
झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में वाहन चोरियों की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पहले नवाबाद थाना, फिर सीपरी बाजार ओर आज प्रेमनगर थाना पुलिस ने वाहन चोर को दबोच लिया। पुलिस टीम ने वाहन चोर के कब्जे से तीन चोरी की बाइक बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना पुलिस एसएसपी के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कचहरी मोहल्ला निवासी युवक नीरज रायकवार उर्फ कल्लू बाइक से आता दिखाई दिया। जिसे रोक कर उससे बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने उससे गहराई से पूछताछ की तो नीरज ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह बाइक चोरियों की घटनाओं को अंजाम देता है। उसके पास से बरामद बाइक चोरी की है साथ ही उसके पास दो अन्य चोरी की बाइक ओर है। पुलिस ने नीरज की निशानदेही पर छापेमारी कर दो ओर चोरी की बाइक बरामद कर नीरज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। नीरज के कब्जे से बरामद बाइक क्रमांक यूपी 93 bk 3664, एमपी 33 एम एक्स 3305 ओर एक बिना नंबर की बाइक है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

