
झांसी। गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा पच्चीस हजार का इनामिया अपराधी को कटेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध की रोकथाम ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा शातिर अपराधी मध्यप्रदेश टीकमगढ़ जिला के जतारा निवासी मंगल कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी गैंग बनाकर आर्थिक वारदातों को अंजाम देता था। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। एसएसपी ने इसकी गिरफ्तारी पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया था।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

