
झांसी। मोठ थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वही उनके पांच साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से दस हजार से अधिक की नकदी सहित एक ताश की गद्दी बरामद की है। वही पुलिस उनके भागे हुए साथियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मोठ थाना पुलिस को सूचना मिली कि बमरौली बाईपास हाइवे किनारे कुछ लोग ताश गद्दी से हरजीत की बाजी लगा रहे है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाने वाले चिरगांव के अवंतीबाई नगर निवासी अतुल यादव, चिरगांव के करइयान पुरा निवासी इजरायल उर्फ बिल्ली, मध्यप्रदेश जिला टीकमगढ़ निवाड़ी निवासी सद्दाम, समथर के बेलमा निवासी तिलक सिंह राजपूत, चिरगांव मातन पुरा निवासी अरविंद राजपूत को घेराबंदी कर गिरफ्तार लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से माल फड़ ओर जामा तलाशी से दस हजार पचास रुपए एक ताश की गद्दी बरामद कर ली। वही उकसे पकड़े गए जुआरियों ने अपने भागे हुए साथियों के नाम नीलेश यादव, प्रवेश उर्फ मोदी, राम राजपूत, बबलू यादव, राहुल यादव बताए। पुलिस भागे हुए जुआरियों की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

