
झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने बाइक सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से एक किलो से अधिक का गांजा ओर बाइक बरामद कर ली है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करी ओर बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस ने करगुवा जी मंदिर रोड के पास से बाइक सवार चिरगांव के करईयन पुरा निवासी रामजी रायकवार ओर समथर के आनंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो चार सौ ग्राम नाजायज गांजा सहित बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए रामजी यादव के खिलाफ गंभीर मामले पूर्व से दर्ज है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

