झांसी। अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने वाले युवती ओर युवक को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने साथ रहने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके बावजूद भी युवती के मायके पक्ष के लोग प्रेमी युगल को लगातार डरा धमका रहे जिसके चलते दोनों को जान का खतरा हुआ है। पीड़ित प्रेमी युगल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बबीना निवासी दीपा गुर्जर पुत्री अशोक गुर्जर ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह मूलतः मध्य प्रदेश जिला शिवपुरी भीतरवार की निवासी है, उसने अपनी मर्जी से ग्वालियर के जबेरा निवासी अभिषेक गुर्जर से प्रेम विवाह किया था और दोनों ने ग्वालियर हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश पुलिस को निर्देशित किया था कि दोनों का विवाह वैध है ओर वह एक दूसरे के साथ रह सकते है साथ ही इन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। जिसके बाद दीपा ओर बृजेश बबीना के एक गांव में रहने लगे। आज दोनों ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि दीपा के मायके पक्ष के लोग बबीना उनके घर आकर उन्हें लगातार प्रताड़ित कर डरा धमका रहे। दोनों की हत्या कर देने की धमकी दे रहे है। इस संबंध में बबीना थाना पुलिस से शिकायत भी की गई लेकिन पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

