
झांसी शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर भीषण हादसा हुआ झांसी से ललितपुर की ओर जा रहा एक कंटेनर अचानक टायर पंचर होने के कारण सड़क पर धीमा हो गया, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक यात्री बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा कंटेनर में घुस गया जिससे बस में बैठे यात्री बैठे यात्री बुरी तरह घायल हो गए और लोगों में चीख पुकार मच गई हादसा होते ही आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में फसे घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से बबीना स्वास्थ्य केंद्र भेजा हादसे की सूचना मिलने पर बबीना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एंव बचाव शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
शुक्रवार की सुबह ललितपुर झांसी एन एच 44 पर कंटेनर और बस में भीषण टक्कर होने से कुछ समय के लिए हाइवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया सड़क के एक ओर पलट गया और सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया। वहीं बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा सामने का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह जूदेव, कीरत सिंह, कुंदन सिंह और कल्लू झा सहित स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे समय रहते कई लोगों को उपचार मिल सका।
सूचना मिलने पर बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों के साथ यातायात व्यवस्था को संभाला। दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारु कराया।
थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि हादसे में कुल 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 कि हालत गंभीर बनी हुई है सभी गंभीर रुप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पतालों में कराया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-44 पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय लागू करने तथा गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। अच्छा ये रहा कि हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस और कंटेनर को भारी नुकसान पहुंचा है।
बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि झासी से ललितपुर जा रहा कंटेनर का पहिया पंचर हो गया था जिससे वह धीमी गति से सड़क पर चल रहा था इसी बीच पीछे से आ रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी घटना की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

