Home Uncategorized विरोधियों को भी भरोसा है, यूपी में तीसरी बार भाजपा की सरकार...

विरोधियों को भी भरोसा है, यूपी में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी ओर सपा होगा बुरा हाल : केशव प्रसाद

109
0

झांसी। केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने ओर सर्व समाज से जन संवाद करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विरोधियों को भी भरोसा है भाजपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही। जैसा पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद टी एम सी का हुआ उससे भी बुरा हाल समाजवादी पार्टी का होगा। सपा सैफई की पार्टी बनकर रह जाएगी।

केंद्र में मोदी की सरकार के बारह वर्ष पूर्व होने पर उनकी उपलब्धियां जन संवाद के द्वारा लोगों तक पहुंचाने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शताब्दी ट्रेन से अपने काफिला में सवार होकर सर्किट हाउस पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह बरुआ सागर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सदर बाजार पहुंचे मां काली के दर्शन कर व्यापारी के आवास पहुंचे। यहां से वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि देश के प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार को बारह वर्ष हो गए, सरकार के बारह साल बेमिसाल मनाते हुए पर्यावरण दिवस पांच अप्रैल से आयोजन शुरू हुए थे, जो योग दिवस 21 जून को समाप्त होंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज उनका झांसी की महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी कर्मभूमि पर आने का सौभाग्य मिला। समाज के सभी वर्गों के साथ संपर्क कर केंद्र ओर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र ओर प्रदेश की भाजपा सरकार को झांसी ही नहीं उत्तर प्रदेश के 75 जिले ओर पूरे देश का जन समर्थन मिल रहा है, लोगों को भरोसा है मोदी है तो भरोसा है। उन्होंने कहा कि इसी भरोसे पर लोक सभा 2024 में सरकार बनाने में भाजपा को सफलता मिली। हरियाणा, महाराष्ट्र, लालू के जंगल राज का प्रतीक माना जाने वाला बिहार, बंगाल, दिल्ली असम, उत्तराखंड, पंजाब में सरकार बनी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार आती है तो बार बार आती है, उत्तर प्रदेश में 2027 में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति के रूप में विकसित भारत उभर रहा है, उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में नरेंद्र मोदी पहले देश के प्रधानमंत्री है जो 33 देशों में सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। उन्होंने केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं, फ्री राशन योजना, आवास योजना, बिजली, किसान निधि, आदि बताते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की योजनाएं हर घर में सीधे पहुंच रही ओर इन योजनाओं का लोगो को लाभ दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में निशुल्क मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का वर्तमान ओर भविष्य भाजपा है, विरोधियों को भी भरोसा हो गया है कि 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जैसे बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद टी एम सी का हाल हुआ 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सपा का उससे भी बुरा हाल होगा। समाजवादी पार्टी सेफई की पार्टी बनकर रह जाएगी। उन्होंने अखिलेश यादव ओर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुंडा गर्दी, परिवार बाद, भ्रष्टाचार जिसके घर होगा उनका हाल टी एम सी से बुरा होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लखनऊ में बैठ कर ट्वीट करते रहते है, कम से कम हिंदुओं की आस्था से जुड़े विशेष स्थानों को लेकर गलत टिप्पण्ड़ी नहीं करनी चाहिए उन्हें। इस दौरान झांसी ललितपुर सांसद, एम एल सी श्रीमती रमा निरंजन, महानगर अध्यक्ष, बबीना विधायक सहित कई भाजपा उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here