
झांसी। गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही से गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो जाने के आरोप की चल रही जांच में दोषी पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शैली साहू की क्लीनिक ओम चाइल्ड मेटरनिटी क्लीनिक खंडेराव गेट का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है।
सीपरी बाजार क्षेत्र के पाल कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कुशवाहा 19 अगस्त 2025 को मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, सहित उच्चाधिकारियों को शिकायत करते हुए बताया था कि उसकी पत्नी गर्भवती थी, जिसका इलाज खंडेराव गेट स्थित ओम चाइल्ड एंड मेटरनिटी क्लीनिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शैली साहू से चल रहा था। उसने आरोप लगाया था कि इलाज में इन्होंने लापरवाही बरती ओर गलत इंजेक्शन लगाए जब उसकी पत्नी की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे दूसरे शिव नर्सिंग होम भेज दिया जहां उनकी बिना अनुमति गलत इंजेक्शन दिया गया। पत्नी की अत्यधिक तबियत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने न्यू टाटा हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहां जन्म के दौरान बच्चा मृत पैदा हुआ। इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच टीम गठित की जिसमें ललितपुर मुख्य चिकित्साधिकारी से भी जांच कराई गई। जांच दौरान डॉक्टर शैली साहू का मरीज के इलाज में लापरवाही बरतना ओर गलत इंजेक्शन देना आदि आरोपों की पुष्टि हुई। इस पर 15 जून को मुख्य चिकित्साधिकारी ने डॉक्टर शैली साहू का स्त्री रोग विशेषज्ञ चाइल्ड एंड मेटरनिटी नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। यह आदेश की कॉपी ओर जांच आख्या मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी,मंडलायुक्त, सहित प्रशासनिक अफसरों ओर शिकायत कर्ता को भेज दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

