
झांसी। शासकीय अधिवक्ताओं के वेतनमान में वृद्धि होने पर शासकीय अधिवक्ताओं ने सभापति के माध्यम से पत्र भेजकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन भेजा।
बुधवार को शासकीय अधिवक्ता फौजदारी/ सिविल/रेवेन्यू झांसी में मृदुलकांत श्रीवास्तव डीजीसी क्राइम के नेतृत्व में समस्त सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, विशेष अधिवक्ता, व लोक अभियोजक ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह के उनके झांसी प्रवास पर आवास पर पहुंच कर मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के नाम धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। सभी अधिवक्ताओं ने बताया कि शासकीय अधिवक्ताओं के वेतनमान में मुख्यमंत्री द्वारा जो वृद्धि की गई है उससे सभी अधिवक्ता प्रसन्न है सरकार के प्रति हर्ष व्यक्त करते है। इस दौरान एडीजीसी फौजदारी तेजसिंह गौर, शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र पंचाल, रवि कुमार गोस्वामी, सहित कई शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

