Home Uncategorized 12 फुट से ऊंचा नहीं होगा ताजिया, जुलूस में अस्त्र शस्त्र के...

12 फुट से ऊंचा नहीं होगा ताजिया, जुलूस में अस्त्र शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक, आगामी त्यौहारों पर सभी धर्मगुरुओं से समन्वय बनाए, झांसी पुलिस की कि सराहना

67
0

झांसी। आगमी त्योहारों ओर कानून व्यवस्था की समीक्षा करने झांसी आई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर ने मोहर्रम पर्व सहित आगामी त्यौहारों पर एहतियात बरतने के पुलिस को सख्त निर्देश दिए है। साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है शासन के निर्देशानुसार ताजिया बनाने वाले कारीगरों से भी वार्ता कर ली गई है केवल दस या बारह फुट से ज्यादा ऊंचाई नहीं होगी ताजिया की। साथ ताजिया जुलूस में अस्त्र शस्त्र का प्रयोग नहीं होगा।

बुधवार को झांसी आई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर जोन का चार्ज लेने पर यह उनका झांसी का पहला दौरा है, उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्याधिकारियों थानेदारों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी धर्मगुरुओं से समन्वय बनाकर जनपद में शांति व्यवस्था कायम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया ओर अन्य स्थानों पर खुराफात अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म का त्यौहार हो शासन के निर्देशानुसार ही मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ताजिया दस से बारह फुट ऊंचा नहीं होगा, साथ ही जुलूस में कोई अस्त्र शस्त्र का प्रयोग नहीं होगा। उन्होंने कहा अराजक तत्वों पर कार्यवाही होगी। जनपद का वातावरण सौहार्द पूर्ण रहे।

वही उन्होंने झांसी पुलिस एसएसपी ओर ए एसपी द्वारा साइबर अपराध ओर ऑन लाइन सट्टा पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही की सराहना की। साथ ही उन्होंने समीक्षा के दौरान विवेचनाओं का गुणवत्ता के आधार निष्पक्ष साक्ष्य संकलन कर गुणदोष के आधार पर विवेचना का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वही उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों, थानेदारों के साथ समीक्षा कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। पुलिस ऑफिस, पुलिस कार्यालय, कोतवाली थाना आदि का निरीक्षण कर दिशा निर्देश जायेंगे। वही उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस के लिए पुलिस जन सहायक के रूप में उभरे, शिकायत कर्ता न्याय से वंचित न रहे, उसकी शिकायत संवेदना के साथ सुने जिससे वह संतुष्ट होकर अपने घर जाए।

व्यापारियों ने झांसी पुलिस की सराहना की

झांसी। व्यापारियों के साथ समीक्षा करने आई एडीजी कानपुर जोन ने जब व्यापारियों से पुलिस समन्वय के बारे जानकारी ली तो उन्होंने झांसी पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए बताया कि पुलिस का उन्हें काफी सहयोग मिलता है। व्यापारियों ने बताया कि उन्हें माल ट्रांसपोर्ट के समय काफी परेशानियां आती है। इस पर एडीजी ने एसएसपी सहित पुलिस को निर्देशित किया कि वह जल्द जल्द आस पास के जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा कर व्यापारियों को आने वाली समस्या का निस्तारण करें। साथ ही चुनाव नजदीक आ रहे है इस पर इंटरस्टेड पुलिस से समन्वय बनाकर अपराधियों पर भी कार्यवाही कर चुनाव में खलल पैदा करने के उनके मंसूबों पर पानी फेरे।

ऑन लाइन सट्टा माफियाओं पर जारी रहेगी कार्यवाही

झांसी। एडीजी कानपुर जोन ने बताया कि झांसी पुलिस ने ऑन लाइन सट्टा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। लेकिन जो सट्टा माफिया झांसी से दुबई भाग गए है वह खुद को बचा हुआ महसूस न करे वह आज भी पुलिस की रडार पर है। पुलिस वांछित सट्टा माफियाओं पर जल्द कार्यवाही करेगी।

रजत को रिमांड पर लेने से खुलेंगे कई राज : अंचल अड़जरिया 

झांसी। जब एडीजी कानपुर जोन झांसी में वांछित चल रहे ऑन लाइन सट्टा माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कह रही थी। उसी समय राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने सोशल मीडिया पर एक मेसेज वायरल कर मांग करते हुए कहा कि बर्खास्त सिपाही रजत लाइन सट्टे के कारोबार में जेल गया। उन्होंने कहा कि रजत पुलिस की हिला हवाली के चलते न्यायालय में सरेंडर हुआ है। पुलिस ने उसे आज तक रिमांड पर नहीं लिया। उनका कहना है कि अगर पुलिस रजत को रिमांड पर लेगी तो सट्टे में पुलिस संरक्षण के जो आरोप लग रहे उसका खुलासा होगा। उन्होंने कहा यह काम उच्च स्तर से अलग से टीम गठित की जाएगी तभी होगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here